शिव धोरा पर शिवपुराण कथा में पंडित विष्णुदत्त ने बताया सती प्रंसग।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 फरवरी 2026। कस्बे में धोलिया रोड़ पर संतों की तपोस्थली ओंकारेश्वर महादेव मंदिर शिव धोरा में श्रृद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित की जा रही सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में चौथे दिन कथा वाचक पंडित श्रीडूंगरगढ़ ONE ने कई प्रसंगों का उल्लेख करते हुए शिव की महिमा बताई। महाराज ने मां सती द्वारा श्रीराम पर संदेह करने एवं शिव द्वारा सती का त्याग करने वाले प्रसंग का उल्लेख करते हुए भक्ति को ही सर्वोच्च शक्ति बताया। 9 फरवरी से शिवरात्रि 15 फरवरी तक आयोजित हो रही इस कथा में प्रतिदिन दोहपर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कथा प्रवचन हो रहे है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे है।
मुक्तिधाम में संत संतोष सागर ने किया गणेश प्रादुर्भाव का उल्लेख।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 फरवरी 2026। गौमाता भंडारा गौशाला समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर गौसेवार्थ आयोजित की जा रही सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में चौथे दिन गुरूवार को कथावाचक संत संतोष सागर ने भगवान श्री गणेश के प्रादुर्भाव का प्रसंग उल्लेखित किया। कथा में गुरूवार को मुख्य यजमान दीनदयाल कडेल रहे एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंचें। इस दौरान संत ने गौसेवा में जुटे रहने से समस्त देवताओं की भक्ति स्वत: ही हो जाने की बात कही।