WhatsApp Menu
सरसजी मंदिर में विधि विधान से हुई मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, गांव में एकता व समरसता का दिया संदेश, रात को होगा भव्य जागरण।  |  श्रीडूंगरगढ़ रंगा होली के रंगों में, रंग गुलाल से खूब खेली होली, दी एक दूसरे को बधाई।  |  पांच दिवसीय घींदड़ होली महोत्सव-2026 का सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ, उमड़े रसिए।  |  मातृभूमि का किया गुणगान, हंसी के गूंजे ठहाके, योगेन्द्र शर्मा ने नस-नस में भरा शौर्य।  |  ट्रक और पिकअप में हुई भीषण टक्कर, पिकअप चालक की हुई मौत।  | 

शिक्षा निदेशक ने किया पीएमश्री स्कूल का निरीक्षण, हर एक कक्षा में गए, पूछे बच्चों से सवाल, दी प्रेरणा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 फरवरी 2026। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और गांव कितासर के पीएमश्री राउमावि का निरीक्षण किया। जाट ने स्कूल स्टाफ से चर्चा करते हुए अपनी अंतरात्मा से छात्रहित में बच्चों के उत्थान के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास का निर्माण करें, उन्हें भला बुरे का ज्ञान करवाएं। स्कूल परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वे हर एक कक्षा में गए और संस्कृत, हिंदी व अंग्रेजी विषय के बारे में प्रश्न पूछे। छोटी कक्षा गुड मॉर्निंग की स्पेलिंग पूछी, वहीं हिंदी की किताब भी पढ़वा कर देखी। उन्होंने बच्चों से कोर्स पूरा हो जाने के बारे में पूछा और परीक्षा की तैयारी मन लगाकर करने की प्रेरणा दी। वहीं बड़े बच्चों की कक्षाओं में पीएम नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा के विषय में पूछा। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ बोलने व प्रश्नों के उत्तर देने की बात कही। जाट ने स्टाफ से बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन पर ध्यान देने की बात कही। स्कूल स्टाफ ने उनका आभार जताया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर, सीडीईओ महेंद्र कुमार शर्मा, आरपी कुंभाराम, हरिसिंह शामिल रहें। स्कूल का स्टाफ भी अलर्ट मोड पर रहा व विभिन्न जानकारियां दी। इससे पूर्व शिक्षा निदेशक के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने उनका फुलमाला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
बता देवें प्रदेश में पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर इन स्कूलों के निरीक्षण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए विभाग ने साफ कर दिया है कि यह केवल रस्मी दौरा नहीं होगा, बल्कि अधिकारियों को मौके पर जाकर स्कूलों की हकीकत परखनी होगी। इसी के तहत अधिकारी पीएमश्री स्कूलों का निरीक्षण कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़