ज्ञापन में शिक्षकों के सभी संवर्गों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को हटाने और स्थानांतरण प्रक्रिया को समय पर पूरा करने का आग्रह किया गया है। इसके अतिरिक्त, लम्बित विभागीय पदोन्नति समितियों (डीपीसी) की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, विद्यालयों में रिक्त पदों को तत्काल भरने, नई शिक्षा नीति को लागू करने, और छठे एवं सातवें वेतन आयोग के मानदंडों के अनुसार तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग भी शामिल है।
शिक्षक संघ के सदस्यों ने सरकार से इन मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इस अवसर पर उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष अनिल सोनी, मंत्री पवन कुमार शर्मा, दयाशंकर शर्मा, भंवर लाल शर्मा, नेमचंद मारू, ओमप्रकाश शर्मा, बजरंग कुम्हार, महावीर शर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा, गोविन्द सारस्वत, गोरधन डूडी, लेखराम गोदारा सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।