श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 फरवरी 2026। पूरे राज्य में शहरी नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने के बाद वहां प्रशासक लगाए हुए है व न्यायालय द्वारा निर्वाचन करवाने के आदेश देने के बाद राज्य सरकार शहर की सरकार चुने जाने की राह पर आगे बढ़ी है। शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए मतदाता सूचियों के निर्माण सबंधी आदेश निकाले है। राज्य की 196 नगरपालिकाओं, नगर परिषदो, नगर निगमों में चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 24 मार्च को होगा एवं 25 मार्च को मतदान केंद्रों पर पठन किया जाएगा। इसके बाद 7 अप्रैल तक मतदाता सूची में दावे व आपत्तियां लगाई जा सकेगी ओर 15 अप्रैल तक दावों, आपत्तियों का निस्तारण कर 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा।
श्रीडूंगरगढ़ में नही होंगे अभी चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के 196 नगर निकायों में चुनाव के लिए मतदाता सूची निर्माण सबंधी दिशा निर्देश जारी किए है। लेकिन इन 196 मे श्रीडूंगरगढ़ सहित जिले के नोखा एंव देशनोक को शामिल नही किया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में चुनाव पहले चरण में नही होंगे।