WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

शनि व रवि को श्रीडूंगरगढ़ में दो मूंगफली खरीद केंद्र रहेंगे बंद, नॉमिनी किसान समय रहते करवाएं अपनी मूंगफली तुलवाई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में कुल छह केंद्रो पर मूंगफली की सरकारी खरीद हो रही है। इनमें से दो केंद्रो पर कल व परसों, शनिवार व रविवार को खरीद बंद रहेगी।
विभागीय अधिकारी भिकासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 व 14 दिसंबर शनिवार व रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में दरगाह रोड पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी उपकेंद्र व श्रीडूंगरगढ ए केंद्र पर खरीद बंद रहेगी। इन केंद्रो पर किसान अपनी उपज लेकर सोमवार को ही आए। वहीं सिंह ने बताया कि जो बुजुर्ग किसान खरीद केंद्र पर नहीं आ सकते है या जिन किसानों का अंगूठा बायोमैट्रिक में नहीं लग पा रहा है। वे किसान 100 रूपए का शपथ पत्र देकर अपना नॉमिनी किसी को बना देवें। इस प्रक्रिया में जयपुर से खरीद के लिए अप्रुवल ली जाती है। तो ऐसे किसान समय पर केंद्रों पर पहुंचकर अपनी मूंगफली तुलवाई करवा देवें। ये किसान अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और टोकन के दिन सुबह ही केंद्र पर पहुंच जाएं।
ये खबर पढ़ने के बाद अंचल के सभी किसानों तक जरूर पहुंचाएं। जिससे पात्र किसान तुलवाई से वंचित ना रहें। किसानों से जुड़ी सभी अहम खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़