WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

वीसीआर के सेटलमेंट में मध्यस्ता के नाम पर लिए लाखों रुपये एसीबी ने जब्त किए, कार्मिक गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। कृषि कुएं की वीसीआर के सेटलमेंट के नाम पर लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए एक बिजली कार्मिक को आज चूरू एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंच कर धर लिया। सहायक अभियंता ऊपनी ऑफिस में एसीबी सीआई महेंद्र कुमार मय दल ने रिश्वत के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी एडिशनल एसपी महावीर शर्मा ने बताया टीम ने 1.45 लाख रुपये सेटलमेंट के बरामद किए व आरोपी कार्मिक विनोद पूनियां को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लिखमीसर उत्तरादा निवासी किसान के कृषि कुएं पर 3.54 लाख रुपये की वीसीआर का सेटलमेंट करवाने के लिए यह राशि मांगी थी। आरोपी ने 3.54 लाख की वीसीआर 1.50 लाख में सेटल करवाने की बात कही। आरोपी द्वारा कम करने के आग्रह पर सौदा 1.45 में तय हुआ व आरोपी ने वीसीआर के बदले 1.15 लाख रुपये का नोटिस भी जारी करवा लिया था। आरोपी द् लिए गए 1.45 लाख में से 1.15 लाख की राशि विभाग में जमा करवा शेष 30 हजार की राशि रिश्वत में ले रहा था। टीम ने आरोपी को मौके पर ही धरा और पूरी राशि जब्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़