WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

वीर दुर्गादास जयंती समारोह के साथ प्रतिभाओं का सम्मान, तैयारी बैठक में ये हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 जुलाई 2025। राष्ट्रनायक वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती श्री रघूकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में 13 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह में छात्रावास समिति द्वारा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के विषय में पूर्व तैयारी के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्याण सिंह झंझेऊ ने की व अध्यक्ष ने छात्रावास विकास हेतु प्रस्ताव की चर्चा की। सदस्यों ने छात्रावास में निर्मित लाईब्रेरी के व्यवस्थापन संबंधी अनेक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया। समाज के पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने जयंती समारोह कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों की उपस्थिति के लिए प्रयास करने की बात कही। वहीं सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने जयंती कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक प्रतिभाओं का सम्मान करने के लिए सहयोग करने व अधिकाधिक संख्या में समारोह में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। तैयारी बैठक में पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच समुंद्र सिंह धीरदेसर, गणेशसिंह बीका, श्रवणसिंह कीतासर, महेंद्रसिंह लखासर, अगरसिंह कोटासर, विक्रम सिंह सत्तासर, रेवंतसिंह, छोटूसिंह, हरीसिंह गुसाईंसर, महेंद्र सिंह झंझेऊ, महेंद्रसिंह, जितेन्द्र सिंह जालबसर, कुलदीप सिंह जोधासर, विक्रमप्रताप सिंह, राजेंद्रसिंह, दशरथ सिंह, संदीप सिंह पुन्दलसर सहित छात्रावास के युवक व अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़