WhatsApp Menu
नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  | 

विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़ ONE 11 मार्च 2026। उपतहसील सूडसर में उपडाकघर को यथावत रखने के लिए ग्रामीण लगातार संघर्षरत रहें और बुधवार को धरने प्रदर्शन के 45वें दिन आंदोलन सफल हुआ। सूडसर उपडाकघर यथावत रखने के आदेश की कॉपी धरनार्थियों को सौंपी गई और धरना समाप्त करवाया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया डाक विभाग के अधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों के बीच सांसद अर्जुनराम मेघवाल की दखल से उपडाकघर यथावत रखे जाने की घोषणा करते हुए लिखित आदेश की कॉपी धरनार्थियों को दी। पंचारिया ने सरकार द्वारा आमजन भावनाओं का पूरा ख्याल रखे जाने की बात कह। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सांसद से फोन पर बात करवाई और सांसद के आग्रह पर धरना समाप्त किया गया। केंद्रीय मंत्री ने संघर्ष समिति के सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों को बधाई दी। धरनार्थियों व संघर्ष समिति के सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संघर्ष के सभी सार्थियों का आभार जताया।

इस दौरान धरनास्थल पर भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू, सरपंच सुनील मेघवाल, कोडाराम भादू, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग सारस्वत, पूर्णाराम गोदारा, भंवर भादू, ओमप्रकाश सुथार, बबलू सोनी, रेवंत सैन, मांगीलाल स्वामी, सुरेंद्र स्वामी, बाबूलाल जाजड़ा, विक्रमसिंह, सुरेंद्र सिंह, भवानी सिंह, मूलाराम गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़