WhatsApp Menu
लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

विधायक सेवा केंद्र पर जनसुनवाई, विधायक ताराचंद सारस्वत ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डूंगरगढ़ one 11 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विधायक सेवा केंद्र पर आयोजित जनसुनवाई में विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के ग्रामीणों और कस्बे के नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में ऊपनी, गुसाईंसर बड़ा, लोडेरा, बरजांगसर, डेलवा, मोमासर, आडसर, उदरासर, जाखासर सहित विभिन्न गांवों और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और कृषि से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक सारस्वत ने प्रत्येक फरियादी से व्यक्तिगत संवाद कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए विभागों को भेजा गया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि विधायक सेवा केंद्र आमजन के लिए सदैव खुला है। नियमित जनसुनवाई का उद्देश्य यह है कि आम लोग बिना किसी परेशानी के सीधे अपनी बात रख सकें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। इनमें पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करना, बिजली सुधार, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार प्रमुख रूप से शामिल है। आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

जनसुनवाई में मौजूद ग्रामीणों ने विधायक द्वारा नियमित जनसुनवाई आयोजित करने की सराहना करते हुए कहा कि इससे केवल आश्वासन ही नहीं, बल्कि समस्याओं का व्यावहारिक समाधान मिलता है। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़