WhatsApp Menu
लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए बरी, फरार का फैसला लंबित  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट का मामला: संदेह के लाभ से चार आरोपी बरी  |  ‘डॉ कलावती’ हुई “षोडशकला” हिंदी गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित, मिल रही बधाइयां  |  उपखंड अधिकारी ने ली बैठक, विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश, आमजन से की अपील, बनाया कंट्रोल रूम, पढें पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

विधायक ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 दिसंबर 2025। बुधवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने विधायक सेवा केंद्र में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई के दौरान पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, राजस्व, सड़क, चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा योजना, कृषि संबंधी मुद्दों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी समस्याएं रखी। विधायक सारस्वत ने गांव ऊपनी, गुंसाईसर बड़ा, लोढेरा, बरजांगसर, डेलवा, मोमासर, आडसर, उदरासर, जाखासर सहित श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के नागरिकों की समस्याएं सुनी और कुछ समस्याओं के समाधान करवाए और कुछ समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए त्वरित समाधान की बात कही। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने का निरंतर प्रयास किए जा रहें है। जनसुनवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़