WhatsApp Menu
मोमासर की गली-गली में चंग और घींदड़ के गीत गूंजने लगे, मोमासर बास में शुरू हुआ आयोजन, सातलेरा में कल होगा भव्य फागोत्सव।  |  तीन दिन से लापता बुजुर्ग की तलाश, परिजनों ने की मदद की अपील।  |  श्रीडूंगरगढ़ को बड़ी सौगात: विधानसभा में CM ने खोला घोषणाओं का पिटारा, बीकानेर जिले की सड़कों के लिए 35 करोड़  |  स्कॉलरशिप के साथ स्कूटी, टेबलेट, साइकिल, मैडल, जीतने का मौका।  |  विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान  | 

विधानसभा में CM के बड़े ऐलान: 3 शहरों के बदले नाम, मजदूरों को 125 दिन काम और साप्ताहिक भुगतान

डूंगरगढ़ one 27 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक के बाद एक बड़े ऐलान किए। सरकार ने जहां तीन शहरों के नाम बदलने का फैसला किया, वहीं मजदूरों को राहत देते हुए जीरामजी योजना में बड़े बदलावों की घोषणा की।

अब इन नामों से पहचाने जाएंगे तीन शहर

राज्य सरकार ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को आधार बनाते हुए तीन शहरों के नाम बदलने का फैसला किया-

  • जहाजपुर (भीलवाड़ा) का नाम अब यज्ञपुर होगा
  • माउंट आबू (सिरोही) का नाम बदला गया आबूराज
  • कामां (भरतपुर) अब कामवन कहलाएगा

जीरामजी योजना में मजदूरों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने वीबी जीरामजी योजना के तहत मजदूरों के हित में कई अहम घोषणाएं कीं-

  • मजदूरों को अब हर सप्ताह मजदूरी का भुगतान मिलेगा
  • 100 दिन की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी
  • मजदूरी भुगतान में देरी होने पर क्षतिपूर्ति राशि भी दी जाएगी
  • योजना पर 4000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे
  • मांग बढ़ने पर बजट में और इजाफा किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार बढ़ाना, मजदूरों को समय पर भुगतान और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़