WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

विधानसभा में विधायक। बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगे, कांग्रेस पर जमकर बरसे।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। विधानसभा में बुधवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने ऊर्जा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति की मांग संख्या 54 व 55 पर बोलते हुए क्षेत्र की बिजली व्यवस्था, किसानों की समस्याओं और खाद्य और गरीब कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा बिगाड़ी गई व्यवस्थाओं को सुधारकर राजस्थान को फिर से विकास की पटरी पर लाने का काम किया है। विधायक सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित ऊर्जा व खाद्य विभाग के मंत्रियों का आभार जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के निर्णयों से आमजन, किसान और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है।
विधायक ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लंबी बिजली लाइनों और अत्यधिक ओवरलोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग और कम वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे किसानों की मोटरें जल जाती हैं और फसल उत्पादन प्रभावित होता है। उन्होंने गुसाईंसर बड़ा में स्वीकृत 132 केवी जीएसएस को 220 केवी में उन्नत करने तथा श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस की ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग रखी। इसके साथ ही श्री डूंगरगढ़ सिटी, रीडी द्वितीय, तोलियासर, समंदसर, देराजसर और शेरुणा सहित विभिन्न क्षेत्रों में नए 33 केवी व 220 केवी जीएसएस के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। सारस्वत ने गांव गुसाईंसर बड़ा में बिजली विभाग का नया उपखंड कार्यालय खोलने और तकनीकी व लेखा स्टाफ की नियुक्ति की आवश्यकता बताते हुए कहा कि करीब 25 गांव आउटसाइड क्षेत्र में होने से रखरखाव में भारी परेशानी आने की बात कही।
विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में राशन और बीपीएल योजनाओं का लाभ असली गरीबों तक नहीं पहुंच पाया। भाजपा सरकार बनने के बाद 75 लाख से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा गया है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग चालीस हजार नए लाभार्थियों को जोड़ा गया है।
सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार के दो वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा क्षमता में बड़ी वृद्धि हुई है और दो साल में जितने सब-स्टेशन बने हैं, उतने कांग्रेस के पांच साल में भी नहीं बने। सारस्वत ने भाजपा के दो साल बनाम कांग्रेस के पांच साल का आंकड़ों सहित तुलना करते हुए कांग्रेस को घेरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़