WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

विकास रथ यात्रा का गांव समंदसर में स्वागत, सड़क निर्माण के लिए आभार जताया, रखी ट्यूबवेल निर्माण की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 दिसंबर 2025। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा रविवार को गांव समंदसर में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने उत्साह के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया व रथ के साथ आए देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह तंवर सहित भाजपा पदाधिकारियों का सम्मान किया। महेंद्रसिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाई व जनहित के कार्योंं की जानकारी देते हुए पत्रक वितरण किया। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ से वाया समंदसर पूनरासर नई सड़क बनाने के लिए विधायक व राज्य सरकार का आभार जताया। वहीं ग्रामीणों ने गांव में पानी निकासी प्रबंधन करवाने, समंदसर से जोधासर पक्की सड़क का निर्माण करवाने, पेयजल समस्या समाधान के लिए एक नए ट्यूबवेल निर्माण की मांग रखी। खिंयाराम गोदारा ने बताया कि कार्यक्रम में भंवरलाल शर्मा, कुनणाराम शर्मा, भारूराम तरड, भैराराम मेघवाल, आईदान शर्मा, जैसाराम शर्मा, जगदीश सारण, तेजाराम नायक, भंवरलाल शर्मा, भीखाराम नायक, रत्तीराम शर्मा, काशीराम शर्मा, हीराराम शर्मा, मालाराम शर्मा, श्रवण भाट, भारूराम, कालुराम शर्मा, हीराम गोदारा, शंकरलाल गोदारा, भैराराम मेघवाल, मुरलीधर शर्मा, वार्ड पंच सुरजाराम, कुनणाराम शर्मा, भुराराम खाती, सहीराम गोदारा, भींयाराम सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़