WhatsApp Menu
नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

वायरल वीडियो के बाद विधायक ने बुलाई आपात बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सबसे प्रमुख उपज मूंगफली है एवं हर साल मूंगफली की सरकारी खरीद में जम कर भ्रष्टाचार होता है। इस बार भी यह चरम पर है एवं गत तीन दिनों से पूरे क्षेत्र में मूंगफली की सरकारी खरीद में भ्रष्टाचार को लेकर कई विडियो वायरल हो रहे है। कहीं मूंगफली खरीद में भ्रष्टाचार के वीडियो सामने आए है वहीं कई वीडियो भ्रष्टाचार नहीं होने के भी बनवाए गए है। सोशल मीडिया पर जम कर यह वीडियो वायरल हो रहे है वहीं दूसरी ओर इन सब के बाद विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरूवार शाम को उपखण्ड़ अधिकारी कार्यालय में मूंगफली खरीद को लेकर आपात बैठक ली है। बैठक में उपखण्ड़ अधिकारी शुभम शर्मा एवं सहकारीता विभाग के भीकासिंह, कर्मचारी एवं तुलवाई ठेकेदार मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए खरीद प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही व अनियमितता बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। विधायक ने मूंगफली खरीद प्रक्रिया की जांच करने को कहा एवं कहीं कुछ गलत पाए जाने पर तुरंत कड़ी कार्रवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सांवतसर खरीद केन्द्र पर अभी तक जारी किए गए टोकनों के अलावा नए टोकन नहीं जारी करने एवं जांच होने तक सांवतसर खरीद केन्द्र को निलंबित करने की अनुशंषा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़