श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जुलाई 2025। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई की कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को संपन्न हुआ। जार अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र आचार्य को चुना गया वहीं महासचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी को चुना गया है। जार के प्रदेशाध्यक्ष संजय सैनी व प्रदेश महासचिव सुरेश पारीक ने इन नामों की घोषणा की। इसी के साथ कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, पांच सचिव, दो सहसचिव, आठ कार्यकारी सदस्य सहित आठ संरक्षक मार्गदर्शक भी मनोनीत किए गए है।
ये हुए कार्यकारिणी में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। अध्यक्ष धीरेंद्र आचार्य, महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष नारायण उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय आचार्य वरूण, राजेश अग्रवाल (नोखा), वीरेंद्र नारायण पुरोहित (कोलायत), रौनक व्यास, मुकेश पुनिया, कपिला स्वामी (श्रीडूंगरगढ़), अरविंद व्यास, प्रवक्ता व प्रसार मंत्री मुदिता पोपली, संगठन मंत्री बलजीत गिल, सचिव शिव भादाणी, जीतू बीकानेरी, सरजीत गिल, मुकुंद व्यास, पवन व्यास, सह सचिव मनोज व्यास (टीबीएन), आईटी सेल सुनील शर्मा, संरक्षक व मार्गदर्शक शिवचरण शर्मा, मधु आचार्य, दिलीप भाटी, हरीश बी शर्मा, अनुराग हर्ष, बृजमोहन रामावत, अजीज भुट्टा, आनंद आचार्य, राजेश ओझा, कार्यकारी सदस्य प्रशांत बिस्सा, श्याम नारायण रंगा, मनोज व्यास, संजय स्वामी, त्रिभुवन रंगा, धर्मपाल लेगा (खाजूवाला), लोकेश बोहरा (लूणकरणसर), विनय थानवी है।