WhatsApp Menu
लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम, नई नीति के विरोध में गांव-गांव जनसंवाद  |  पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि: छात्रों ने लगाए भारत माता के जयकारे, आतंकवाद को बताया कायरता  |  टॉपर को फीस में 90% की छूट, शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मिलेगी शुल्क में रियायत  |  बीकानेर में पंचायत स्तर का बड़ा भ्रष्टाचार बेनकाब: छोटी नौकरी, करोड़ों की संपत्ति, ACB रेड में जूनियर असिस्टेंट शुभकरण परिहार के कारनामे उजागर  |  श्रीडूंगरगढ़ में डाक विभाग की समीक्षा एवं पुरस्कार वितरण बैठक आयोजित।  | 

वन विभाग की त्वरित कार्रवाई: नीलगाय का शिकार करने वाला आरोपी एक घंटे में पकड़ा, अवैध बंदूक जब्त

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वन्यजीव संरक्षण को लेकर श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शिकार के आरोपी को महज एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किया गया है।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सालासर गांव की रोही में खेत रखवाली का काम करने वाले रामचन्द्र पुत्र गोविन्द राम (जाति बनबावरी) ने शुक्रवार को अवैध बंदूक से गोली चलाकर एक मादा नीलगाय का शिकार कर लिया। खेतों में भेड़-बकरी चरा रहे चरवाहों ने घटना की जानकारी तुरंत गणेश सिंह राजपूत को दी, जिन्होंने बिना देर किए वन विभाग को सूचित किया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पास ही छिपाकर रखी गई अवैध बंदूक भी बरामद की गई।

आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ आर्म्स एक्ट में भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में वनपाल हरिकिशन, सहायक वनपाल रामकुमार, वनरक्षक सीताराम, राजेंद्र, गिरधारी मदेरणा, किशोर गोदारा, द्रोपदी सहित अन्य वनकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़