WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

वक्ताओं ने दानाराम भाम्भू से सुचिता की प्रेरणा लेने के सलाह दी, सैंकड़ो ने दी श्रद्धांजलि, नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली, गूंजे नारे

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2026। पूर्व प्रधान दानाराम भाम्भू राजनीतिक सुचिता, व्यवहारिक सुचिता व ईमानदारी की मिसाल बनकर जिए। उन्होंने जीवन भर युवाओं को नशे से दूर रहने, सत्य के मार्ग पर चलने व महापुरुषों के बताए मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। आज भी युवा भाम्भू से प्रेरणा लेकर जीवन को दिशा दे सकते है। ये बातें एमडीएस छात्रावास में एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर सहित उपखंड के विभिन्न गांवो से समाजसेवी, राजनीतिक व मौजिज लोग भाम्भू को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। सभा में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 24 विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। नेताओं, युवाओं व छात्रावास के छात्र छात्राओं सहित परिवार के सभी सदस्यों ने नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। छात्रावास से उपखंड कार्यालय तक रैली निकाली गई व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन दिया। नशा मुक्ति के नारे गूंजे और प्रशासन से नशे के खिलाफ कार्रवाइयां करने का आह्वान किया गया। रैली में भी वक्ताओं ने नशा छोड़ने का संकल्प लेने की बात कही। इस रैली को नशा मुक्त अभियान में बदलने की अपील की। इस दौरान राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, आरएलपी नेता डॉ. विवेक माचरा, युवा नेता हेतराम जाखड़, पूनमचंद नैण, श्रीराम भादू, सूरजमल भुंवाल, साहित्यकार श्याम महर्षि, सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवणकुमार सिंधी, दानाराम भादू, एनवीपी अध्यक्ष तुलसीराम चोरडिया, तुलछीराम गोदारा, ओमप्रकाश तर्ड, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत, महावीर माली, एडवोकेट रनवीर सिंह खीची, ओमप्रकाश भुंवाल, लक्ष्मणराम खिलेरी, मोहनलाल भादू, आदूराम जाखड़, जिज्ञासु सिद्ध, कुम्भाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़ शेरुणा, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। अंकित भामूं ने दादा पर भावभरी कविता सुनाई। सभा का संयोजन सुशील सेरड़िया ने किया। परिवार के हड़मानाराम भामूं, भिंयाराम भामूं, श्रवण कुमार भामूं व सुभाष व प्रह्लाद भामूं सहित परिवार की महिलाए, बच्चे सभी शामिल हुए। श्रवणकुमार भामूं ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़