WhatsApp Menu
मंडी पहुंचा नया जौ, कई जिंसो में आज मंदी छाई, देखें श्रीडूंगरगढ़ मंडी से सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े दो खास खबरें  |  “विज्ञान प्रतिभा स्कॉलरशिप टेस्ट -2026” प्रतिभाओं को मिलेंगे नगद पुरस्कार  |  बड़ा ब्लॉक: चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  |  उत्तर पश्चिम रेलवे में  बड़ा ब्लॉक: चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य  | 

वंदे भारत ट्रेन को श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव देने की उठने लगी मांग, बाना ने अधिकारियों को भेजें पत्र

रेल मंत्री द्वारा बीकानेर सांसद को दी गई जानकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही बीकानेर और दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं शुरू करेगी। इस खबर ने बीकानेर के लोगों को खुश कर दिया है। उन्हें अब दिल्ली तक आरामदायक और तेज गति से यात्रा करने का एक नया विकल्प मिलने वाला है।

लेकिन, श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों के लिए यह खुशी अधूरी है। वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का उनके शहर में न रुकना, उन्हें कहीं न कहीं उपेक्षित महसूस करा रहा है। इसी भावना को व्यक्त करते हुए, पीसीसी सदस्य और कांग्रेस के युवा नेता हरीराम बाना ने जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को पत्र लिखा है।

बाना ने अपने पत्र में क्षेत्र की जनभावनाओं का उल्लेख करते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से दिल्ली के लिए व्यापार, शिक्षा, तीर्थ यात्रा और पारिवारिक कार्यों से लोगों का निरंतर आवागमन रहता है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन बीकानेर जोन का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, जहाँ से बड़ी संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं।

ऐसे में, वंदे भारत को यहां ठहराव न देकर क्षेत्र की जनता के हितों की अनदेखी की गई है। बाना ने प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और श्रीडूंगरगढ़ में वंदे भारत का ठहराव सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। अब देखना यह है कि प्रशासन और रेलवे विभाग इस मांग पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और श्रीडूंगरगढ़ के लोगों को वंदे भारत की सौगात मिल पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़