WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

लोक अदालत में रिकॉर्ड मामलो का हुआ निस्तारण, 3 करोड़ से अधिक के ऋण प्रकरण निपटाए, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 दिसंबर 2025। रविवार को न्यायालय परिसर में पहली बार रिकॉर्ड मामलों का निस्तारण किया गया है। 1500 से अधिक प्रकरण आए जिनमें से 322 का निपटारा कर दिया गया है। न्यायालय परिसर में दो बैंचे बनाकर कार्य किया गया। जिसमें प्रथम बैंच में अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद रही एवं सदस्य गणेशाराम शामिल रहें। इस बैंच ने कोर्ट के विभिन्न लंबीत मामलों में राजीनामा योग्य मामलों का निस्तारण करवाया। दूसरी बैंच में अध्यक्ष वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश हर्ष कुमार एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सदस्य श्रीवर्धन शर्मा, एडवोकेट किशन स्वामी ने अनेक ऋण संबंधी, राजीनामा योग्य मामले और प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण किया। राष्ट्रीय लोक अदालत बैंच के सचिव जगदीश चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 322 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिसमें 100 से अधिक प्रकरण विद्युत विभाग से संबंधित थे। विभिन्न बैंकों के ऋण संबंधी 85 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में कुल 3 करोड़ 37 लाख 77 हजार 15 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए। चौधरी ने बताया कि लोगों में लोक अदालत को लेकर जागरूकता आए तो लोग इसका लाभ लेकर अपने लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करवा सकते है। जिससे वे बार बार कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने से भी बच सकेंगे। उन्होंने बताया कि समय समय पर श्रीडूंगरगढ़ में लोक अदालत का आयोजन होता है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लिया। लोक अदालत में विभिन्न अधिवक्ताओं सहित कोर्ट स्टाफ राजेंद्र सैनी, पृथ्वीराज शर्मा, चांदराम मीणा, बद्री व्यास, रामावतार प्रजापत, शुभम स्वामी, कुलदीप सिंह, अभियोजन कार्यालय से सुमित जाखड़ आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़