WhatsApp Menu
कल हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान धोरा मंदिर, बिग्गाबास पूनरासर बालाजी मंदिर, नखत बन्ना मंदिर में होंगे विशेष आयोजन, पढें पूरी खबर  |  450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला  |  कॉमर्स में श्रीडूंगरगढ़ टॉपर एजी मिशन की छात्रा, सभी विद्यार्थियों ने दिया शानदार परिणाम, मनाया उत्सव  |  श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को देखें सभी प्रतिभाओं के फोटो और करें सराहना।  |  रूकवाई इनोवा गाड़ी, देशी शराब और बीयर बरामद की, आरोपी को गिरफ्तार किया  | 

लोकनायक लूणाराम सारण को दी श्रद्धाजंलि, किया एक दर्जन प्रतिभाओं का सम्मान

स्वर्गीय लूणाराम सारण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने लूणाराम सारण को किसान, मजदूर और गरीबों की आवाज़ बताया। उन्होंने सारण की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को एक अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि उनसे प्रेरणा लेकर हमें जनहित में आगे बढ़ना चाहिए।

पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी ने लूणाराम सारण के सर्व समाज के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया ने विद्यार्थियों द्वारा सारण के शिक्षा के दृष्टिकोण को सार्थक करने को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकनायक लूणाराम सारण के विचार और कार्य आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि सारण आजीवन सर्वोदय समाज की विचारधारा के साथ समाजहित में संघर्षरत रहे।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, विमल भाटी, एनवीपी अध्यक्ष तुलसीराम चोरडिया, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश दयाराम गोदारा, तुलछीराम गोदारा, चन्द्राराम कूकणा, लक्ष्मणराम खिलेरी, सुभाष पुनियाँ, प्रभुराम बाना, चाँदराम चाहर, आशीष जाड़िवाल, सत्यनारायण स्वामी, कानाराम तरड़ सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज हित में आगे बढ़ने की बात कही। सुशील सेरडिया ने लूणाराम सारण के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर हड़मानाराम भाम्भू, भागुराम सहू, मूलाराम भादु, तोलाराम जाखड़, मोडाराम तरड़, दयानन्द सारण, लक्षमणराम जाखड़, पूनमचंद नैण, संजय पारीक, कैलाश राजपुरोहित, नारायणनाथ, रूघलाल तापड़िया, भंवरलाल खिलेरी, लिछुराम चौधरी, रामचन्द्र गोदारा, गंगराम गोदारा, भागुराम जाखड़, गणेश पोटलिया, सहिराम टांडी, सांवरमल भाम्भू, शंकरलाल भुंवाल, ओमप्रकाश भुंवाल, करणीसिंह बाना, डूंगरराम गोदारा, जैसाराम कुलड़िया, सहीराम सायच, रामलाल जाखड़, डालूराम कस्वां, रमेश प्रजापत, मोहनलाल गोदारा, लालचन्द गुर्जर, कुम्भाराम गोदारा, गोपाल गोदारा, सीताराम सिहाग, श्रवणराम जाखड़, रामचंद्र गिला, सोहन महिया, भागुराम सारण, सहिराम गोदारा, गोपाल खिलेरी, हनुमान महिया, हंसराज गोदारा, भंवरलाल जाखड़, हरलाल भाम्भू, श्यामसिंह सारण, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति ने लूणाराम सारण को पुष्पांजलि अर्पित की।

छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने सभी का आभार प्रकट किया।

लूणाराम सारण की स्मृति में 28 सितंबर को आयोजित सामान्य ज्ञान, भाषण व कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यार्थियों को संस्था की ओर से नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

विभिन्न आयु वर्गों में विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

* **6 से 14 आयु वर्ग:**
* प्रथम: नरेंद्र मालावत, सेवाधाम श्रीडूंगरगढ़
* द्वितीय: दामिनी, पुत्री रामप्रताप सारस्वत, श्रीडूंगरगढ़
* तृतीय: गौरव, पुत्र आशुतोष राणा, इन्दपालसर बड़ा
* **14 से 18 आयु वर्ग:**
* प्रथम: विकास, पुत्र कुम्भाराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा
* द्वितीय: भावना, पुत्री आईदान पारीक, लिखमादेसर
* तृतीय: कविता, पुत्री सांवरमल, लिखमादेसर
* **18 से अधिक आयु वर्ग:**
* प्रथम: कन्हैयालाल, पुत्र आदुराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा
* द्वितीय: परमेश्वरलाल, पुत्र सोहनलाल ज्याणी, लिखमीसर उत्तरादा
* तृतीय: विक्रम, पुत्र मुखराम भुंवाल, लिखमीसर उत्तरादा
* **भाषण व कविता प्रतियोगिता:**
* प्रथम: गार्गी, पुत्री किशनलाल गुर्जर, श्रीडूंगरगढ़
* द्वितीय: गीता, पुत्री रामकरण पारीक, लिखमादेसर
* तृतीय: दिव्यांशी, पुत्री बजरंगलाल सुथार, श्रीडूंगरगढ़

इस कार्यक्रम ने लूणाराम सारण के आदर्शों को याद करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़