WhatsApp Menu
गणगौर उत्सवों की मची है धूम  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  भागवत कथा में दूसरे दिन राजा परीक्षित के प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु।  |  सातलेरा-बिग्गा में धूमधाम से निकली गणगौर की सवारी, मगरिया में उमड़ा जनसैलाब  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर धमाका: कार में लगी आग, पास खड़ी 3 गाड़ियां भी जलकर खाक; 3 लोग घायल, दिल्ली में हाई अलर्ट

डूंगरगढ़ one 10 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार को अचानक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि पास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं।

धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास की कई दुकानों के कांच टूट गए। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फायर डिपार्टमेंट को सूचना 7 बजे के लगभग मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाके की वजह का पता लगाया जा सके।

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौके पर बम निरोधक दस्ते और इंटेलिजेंस टीमें भी पहुंची हैं। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़