WhatsApp Menu
3 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  | 

लापरवाही से दौड़ाया ट्रक, बाइक चालक को मारी टक्कर, पिता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 फरवरी 2026। लापरवाही से एक ट्रक चालक ने गलत दिशा में आकर सही दिशा में चल रहें एक बाइक चालक को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर घायल का जयपुर में ईलाज चल रहा है। पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवा पुलिस से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गांव बाना निवासी 53 वर्षीय सुखराम पुत्र भूराराम जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका पुत्र राकेश जाट 18 फरवरी की शाम करीब 5.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर रोड पर स्थित सालासर बस स्टैंड के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहें एक ट्रक ने लापरवाही, तेजगति व गफलत में ट्रक चलाकर गलत साईड में आकर अपनी सही दिशा में चल रहें राकेश को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हुआ और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। उसी समय मोटरसाइकिल के पीछे चल रही कैंपर गाड़ी में सवार बाना निवासी सुखराम पुत्र गोकुलराम, बाबूलाल पुत्र मांगीलाल जाट ने राकेश को संभाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर चोटों के कारण बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर से जयपुर रेफर कर दिया और जयपुर में अभी भी घायल राकेश का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़