WhatsApp Menu
भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी में कल शुरू होगा नया बैच, तीन दिन होगी डेमो क्लास।  |  अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से, श्रीडूंगरगढ़ में मेडिकल के लिए श्रद्धालु परेशान।  |  लखपति दीदी अब बनेगी मिलेनियर दीदी, बैठक में हुई चर्चा, दिए निर्देश।  |  कल से बदलेगा श्रीडूंगरगढ़ अदालतों का समय, पढें पूरी खबर।  |  जमीन विवाद में 9 को पकड़ा, ससुराल में हंगामा मचाने पर एक अरेस्ट, टोल बैरिकेट तोड़ने पर एक और झगड़ा करते दूसरा हुआ गिरफ्तार।  | 

लाडनूं के लिए उत्साह से रवाना हुए श्रीडूंगरगढ़ के युवा, तीन दिवसीय सम्मेलन में लेंगे भाग

डूंगरगढ़ one 12 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन समाज के युवा 12, 13 व 14 अप्रैल को लाडनूं में आयोजित उत्तरांचल स्तरीय युवा सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार को उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुए। प्रस्थान से पूर्व युवाओं ने साध्वी लक्ष्यप्रभा के मंगल पाठ का श्रवण किया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया।

मंगल पाठ के बाद युवाओं ने आशीर्वाद लेकर सम्मेलन के लिए प्रस्थान किया। तीन दिवसीय इस आयोजन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से युवा भाग लेंगे। सम्मेलन में जीवन प्रबंधन, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और विपरीत परिस्थितियों में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।

अध्यक्ष विक्रम मालू ने बताया कि यह वर्ष “योगक्षेम वर्ष” के रूप में विशेष महत्त्व रखता है, जो करीब 37 साल बाद आया है। इस दौरान युवाओं को आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य और उद्बोधन का लाभ मिलेगा, साथ ही साधु-साध्वियों के दर्शन व सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा।

मंत्री पीयूष बोथरा ने कहा कि लाडनूं तेरापंथ की राजधानी होने के साथ आस्था, संस्कार और परंपराओं का प्रमुख केंद्र है। वहीं संयोजक दीपक छाजेड़ ने बताया कि सम्मेलन में युवा राष्ट्रीय नेतृत्व से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़