WhatsApp Menu
रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  |  जेपीएस टॉपर आयुषी ने 97.33% अंक हासिल किए, सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए, प्रवेशोत्सव प्रारंभ  |  घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिलाओं को मिला उपहार, खातों में दी सब्सिडी।  | 

लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 मार्च 2026। बुधवार को कथावाचिका पूजा जोशी ने कालूबास स्थित लर्न एंड फन स्कूल का अवलोकन किया। स्कूल के नन्हें मुन्नों ने संस्कृत में प्रार्थना व श्लोक प्रस्तुति दी और स्कूल प्रबंधन ने पुष्पवर्षा व फूलमाला से जोशी का अभिनंदन किया। उन्होंने स्कूल के वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का समन्वय हो तो स्कूली शिक्षा जीवन शिक्षा बनकर उत्तरोत्तर प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती है। जोशी ने माता पिता के बाद बच्चों के जीवन में स्कूल व गुरूजनों के प्रभाव की महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने नन्हें मुन्ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। स्कूल प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने बताया कि स्कूल में अंग्रेजी माध्यम के साथ व्यावहारिक ज्ञान पर बल दिया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि स्कूल में बच्चों को घर जैसी सुरक्षा, प्रेम मिले जिससे वे मानसिक रूप से मजबूत हो सकें। आधुनिक शिक्षा के साथ नई शिक्षा नीतियों का पालन करते हुए बच्चे को मोबाइल से दूर रखने, खेल खेल में शिक्षण करवाने, शारीरिक व मानसिक उन्नति के लिए, अनुशासन व नैतिकता के पाठ पढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अनुभवी स्टाफ द्वारा मनोवैज्ञानिक पद्धतियों का प्रयोग करते हुए शिक्षा को बोझ नहीं उज्ज्वल भविष्य की नींव बनाने में योगदान दिया जा रहा है। स्कूल के सभी विद्यार्थियों को लर्न एंड फन की थीम पर ही पढ़ाया जा रहा है। सारस्वत ने अभिभावकों से स्कूल का अवलोकन करने का आग्रह भी किया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे व अनेक अभिभावकगण, स्टाफ शामिल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़