WhatsApp Menu
अफीम तस्कर को लिया रिमांड पर, सप्लायर से जुड़ रहे तार, वांछित सप्लायर अभी पुलिस की पकड़ से दूर।  |  लर्न एंड फन स्कूल में 5वीं व 8वीं के टॉपर्स सहित सभी बच्चों का किया सम्मान, दी प्रेरणा।  |  भगवान श्रीराम ने किया अहिल्या का उद्धार, कथा सुन हजारों श्रद्धालुओं को किया भाव विभोर।  |  कालूबास में 19.3 करोड़ का सीवरेज प्रोजेक्ट, 13 अप्रैल को होगा उद्घाटन  |  लंबित सीवरेज प्रोजेक्ट का कल होगा उद्घाटन, विधायक ने ली बैठक।  | 

लंबित सीवरेज प्रोजेक्ट का कल होगा उद्घाटन, विधायक ने ली बैठक।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर की बेतरतीब सीवरेज सिस्टम में सुधार की आस लगाए बैठी जनता को अब इसके व्यवस्थित होने की उम्मीद पूरी होने की आस जागी है। रविवार को विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिशाषी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, मेसर्स एसकेसी-एईटी-जेवी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यालय में एक बैठक का आयोजन कर सीवरेज प्रोजेक्ट की विस्तृत समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को प्रोजेक्ट को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा ने बताया कि 13 अप्रैल को शाम 5 बजे कालूबास स्थित पाराशर मंदिर के पास सीवरेज सिस्टम डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स एसकेसी-एईटी-जेवी द्वारा इस प्रोजेक्ट के तहत श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास क्षेत्र में आधुनिक सीवरेज प्रणाली विकसित की जाएगी। योजना के अंतर्गत कुल 17,780 मीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी तथा 3 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग ₹19.3 करोड़ निर्धारित की गई है। परियोजना के तहत घर-घर कनेक्शन प्रदान किए जाएंगे, जिससे शौचालय, रसोई एवं बाथरूम का गंदा पानी सीधे सीवर लाइन से जुड़ सकेगा। कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा, जिससे प्रभावी प्रवाह सुनिश्चित हो सके तथा नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव में सुविधा मिले। एसटीपी में उन्नत तकनीक का उपयोग कर सीवेज का उपचार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़