WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ के होनहार, जिन्होंने गौरवान्वित किया अंचल को, देखें सभी के फोटो सहित पूरी खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ में महावीर जयंती पर भव्य रैली, झांकियों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, देखें सभी फ़ोटो  |  सामाजिक अंकेक्षण संघ का स्नेह मिलन: अप्रैल से रिकॉर्ड जांच और भौतिक सत्यापन, 2022 का बकाया भुगतान जल्द  |  नेत्र चिकित्सालय को दानदाता सोमाणी ने दी लाखों की अति-आधुनिक मशीन, मिलेगा मरीजों को लाभ  |  श्रीडूंगरगढ़ में अजमत-ए-मुस्तफा जलसा, उमड़ी भीड़; उल जिलानी साहब बोले- अच्छे अखलाक और माता-पिता की सेवा ही असली इबादत  | 

रोमांचक मैच में बीकानेर ने कबड्डी एकेडमी को हराया, क्षेत्र की सात खिलाड़ी शामिल

फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की ज़ोरदार हूटिंग से माहौल गरमा गया था। बीकानेर की टीम की विजय पर उनके समर्थकों ने खिलाड़ियों के खेल कौशल की जमकर सराहना की और उन्हें बधाई दी।

विशेष बात यह है कि इस विजयी टीम में श्रीडूंगरगढ़ की 7 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 4 रीड़ी गांव से, 1 बींझासर से और 1 जयपुर पब्लिक स्कूल से हैं। टीम में आईना सायच (कप्तान), भूमिका लेघा, गायत्री सायच, रविना जाखड़, रक्षा जाखड़, सुमन कूकणा, सिया सारण (जयपुर पब्लिक स्कूल), गुड्डी, सम्पति, द्रोपती जाखड़, डाली गोदारा और ममता कस्वां जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल थीं, जिन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

हालांकि, 19 वर्षीय छात्रा टीम की चुनौती सुपर एट में समाप्त हो गई थी, लेकिन छोटी बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

टीम के साथ छैलूदान चारण (दलाधिपति), गोरीशंकर जोशी (दल नायक), भगवान गोदारा (दलनायक), हनुमान प्रसाद गुर्जर (कोच), नरेन्द्र सिंह (कोच), सावित्री खीचड़ (दलप्रभारी) और सरोज (दलप्रभारी) मौजूद थे, जिन्होंने टीम को प्रोत्साहित किया और उनकी सफलता पर बधाई दी।

क्षेत्र की अग्रणी खेल संस्था, हनुमान क्लब के सदस्यों और जयपुर पब्लिक स्कूल के निदेशक, कुंभाराम घिंटाला ने भी टीम को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी है। इन बेटियों की सफलता ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़