WhatsApp Menu
मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  |  मजबूत बूथ प्रबंधन से ही संगठन को मिलती है जीत: डॉ. गौतम  |  रोहिड़ा धाम से सुबह रवाना हुई डाक ध्वजा, किया स्वागत, उत्साही श्रद्धालु पहुंचे देशनोक।  |  मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की नई कार्यकारिणी का किया गठन, इन्हें मिला दायित्व।  |  मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सहित शामिल हुए कार्यकर्ता।  | 

रेल विभाग से आई दो बड़ी खबरें:-

बीदासर रोड का रेल फाटक बंद करने की तिथि में किया परिवर्तन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीदासर रोड पर बना रेल फाटक आज रात से कल सुबह तक बंद करने की सूचना रेल विभाग ने सोमवार को जारी की और मंगलवार शाम को ये निर्णय बदलते हुए तिथि में परिवर्तन कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए श्रीडूंगरगढ़ का फाटक संख्या 224 अब 10 नवंबर की रात 9 बजे से 11 नवंबर 2025 की सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा। सभी पाठक ये खबर पढ़ने के बाद इसे फाटक पार के सभी ग्रामीणों तक ये जरूर पहुंचा देवें।
कोलायत में पूर्णिमा मेले में तीन जोड़ी गाड़ियां कल तीन फेरे लगाएगी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बीकानेर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधा के लिए कपिल मुनि कोलायत मेला -2025 के अनारक्षित  मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करेगा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि कल बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन बीकानेर से तीन जोड़ी गाड़ियां तीन फेरे पूरे कर श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

1- गाडी संख्या 04733 बीकानेर- कोलायत, अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.11.25 को, बीकानेर स्टेशन से 10:35 बजे रवाना होकर 10:45 बजे लालगढ़, 11:04 पर नाल, 11:23 बजे गजनेर व 12:00 बजे कोलायत पहुंचेगी।
2- गाडी संख्या 04734 कोलायत- बीकानेर, अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 5.11.25 को कोलायत से 12:20 बजे रवाना होकर 12:35 बजे गजनेर पहुंचेगी,12:54 पर नाल पहुंचेगी, 13:15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी व 13: 50 बजे बीकानेर पहुंचेगी l
3- गाडी संख्या 04735 बीकानेर-कोलायत मेला स्पेशल अनारक्षित रेलसेवा दिनाँक 05.11.25 को बीकानेर से 16:00 बजे रवाना होकर 16:15 पर लालगढ़ पहुंचेगी, 16:34 पर नाल पहुंचेगी,16:53 बजे गजनेर पहुंचेगी व 17:30 बजे कोलायत पहुंचेगी l
4- गाडी संख्या 04736 कोलायत-बीकानेर मेला स्पेशल अनारक्षित रेलसेवा दिनाँक 05.11.25 कोलायत स्टेशन से 18:15 बजे रवाना होकर 18:30 बजे गजनेर पहुंचेगी, 18:49 बजे नाल पहुंचेगी, 19:15 बजे लालगढ़ पहुँचेगी व 20:05 बजे लालगढ़ पहुंचेगी l
5- गाडी संख्या 04739 बीकानेर- कोलायत मेला स्पेशल अनारक्षित दिनाँक 05.11.25 बीकानेर से 05:00 बजे रवाना होकर 05:12 बजे लालगढ़ पहुंचेगी, 06:20 बजे कोलायत पहुंचेगी l
6- गाडी संख्या 04740 कोलायत- बीकानेर मेला स्पेशल अनारक्षित रेलसेवा दिनाँक 05.11.25 कोलायत स्टेशन से 07:20 बजे रवाना होकर, 08:12बजे लालगढ़ पहुंचेगी व 08:50 बजे बीकानेर स्टेशन पहुंचेगीl

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़