श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 मार्च 2026। नागरिक विकास परिषद की ओर से केन्द्रीय न्याय व कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा गया है। परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया व मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि स्टेशन पर लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में मांग की गई कि यात्रियों की सुविधा के लिए एक अतिरिक्त एटीवीएम मशीन लगाई जाए, प्लेटफार्म नंबर 1 पर बीकानेर की ओर बड़ा शेड बनाया जाए, एसी वेटिंग रूम का निर्माण हो, पानी की किल्लत दूर करने के लिए ट्यूबवेल लगाया जाए, रिजर्वेशन काउंटर को अलग कर पर्याप्त स्टाफ नियुक्त किया जाए, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया जाए, बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए तथा स्टेशन पर डिजिटल टाइम टेबल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए। परिषद ने इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कर आमजन व राहगीरों को राहत दिलाने की मांग की है।