श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 7 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से एक बड़ी खबर गांव दुलचासर से आ रही है। जहां पटरियो के पास से गुजरने वाले कटानी रास्ते को रेलवे द्वारा बंद कर दिए जाने के कारण एक बुजुर्ग को समय पर हॉस्पिटल नही ले जा पाए व बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बुजुर्ग सीताराम नायक की तबियत खराब होने के कारण उसे उसके परिजन उसे ट्रेक्टर ट्रॉली में लेकर हॉस्पिटल ले जाने के लिए खेत से रवाना हुए लेकिन रास्ता बंद होने के कारण नही ले जा पाए व रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया भी पहुंच गए है व ग्रामीणों के विरोध में शामिल है। विदित रहे कि दुलचासर से बासी महियान, खरला जोहड़, गोनाना जोहड़, कालछा मार्ग के कटानी रास्ता रेलवे पटरियो के पास से गुजरता है व रेलवे ने इसे बन्द कर दिया है। इस पर ग्रामीणों का विरोध भी जारी है व रविवार को बुजुर्ग मरीज की मौत के बाद ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। लिंक पर क्लिक कर देखें मौके का वीडियो।