WhatsApp Menu
रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  | 

रीड़ी की मोनिका का फिर नेशनल में चयन, 5वीं बार करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

डूंगरगढ़ one 12 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गांव रीड़ी की होनहार कबड्डी खिलाड़ी मोनिका छरंग का एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। मोनिका का चयन 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर-19 छात्रा वर्ग कबड्डी टीम के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी 2026 तक सोलन (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगी।

खास बात यह है कि मोनिका का यह पांचवीं बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन हुआ है। लगातार मिल रही इस सफलता से रीड़ी गांव ने कबड्डी के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है।

कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि मोनिका बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। उसकी सफलता वर्षों की नियमित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पिछले 2–3 वर्षों में रीड़ी की कई बालिकाओं ने SGFI (स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) और AKFI (एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया) के तहत राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है।

मोनिका छरंग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवारजनों और गांव के भामाशाहों को दिया, जो हमेशा हर संभव सहयोग करते रहे हैं। साथ ही उन्होंने गांव के सरपंच का विशेष आभार जताया, जिनके प्रयासों से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान उपलब्ध हो सका।

मोनिका के चयन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़