WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 मार्च 2026। आगामी 25 मार्च को रामनवमी के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रताओं ने जोश व उत्साह के साथ तैयारियां प्रारंभ कर दी है। प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को धर्मयात्रा संचालन के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय का उद्घाटन शाम 5.15 बजे संत मोहनराम जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा व इस मौके पर रामनवमी धर्म यात्रा समिति का गठन भी किया जाएगा। समिति द्वारा यात्रा और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। धर्म यात्रा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़