श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 मार्च 2026। मोमासर बास में मंगलवार को बाबोसा मंदिर प्रांगण में राधे कृष्ण महिला मंडल ने धूमधाम से गणगौर उत्सव मनाया। मंडल की महिलाओं ने खूब गीत गाए और गीतों पर जमकर सामूहिक नृत्य भी किया। उत्सव के दौरान गणगौर पूजन के महत्व को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए गणगौर प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ जिसमें गणगौर पूजन की परंपराओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम आशा, द्वितीय कृष्णा व तीसरे स्थान पर देवयानी रही। खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंजू, दूसरा स्थान वर्षा का रहा। प्रश्नोत्तरी व प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने उत्सव में भागीदारी निभाई और खूब आनंद लिया। वहीं महिलाओं ने विभिन्न स्थानों पर गणगौर के बनोरों के आयोजन संपन्न किए।