WhatsApp Menu
घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  |  श्रीडूंगरगढ़ की रात: चाय की दुकान से थाने तक — पुलिस कार्रवाई और नागरिक स्वतंत्रता पर उठते सवाल  |  2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  | 

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे: गांव-गांव पहुंचा विकास रथ, 735 करोड़ की योजनाओं की दी जानकारी

डूंगरगढ़ one 25 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को विकास रथ ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान, कुंतासर और बिग्गाबास रामसरा पहुंचा। गांवों में रथ का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता संदीप सिंह मिंगसरिया ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी।
संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। विधायक ताराचंद के प्रयासों से जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 735 करोड़ रुपए की योजना धरातल पर उतर रही है, जिससे क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हर घर नल के माध्यम से शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

बिजली, पानी और किसानों को मिली राहत
उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ट्यूबवेल बैल्ट होने के कारण पिछले दो वर्षों से बिजली की कोई कमी नहीं रही है। किसानों के हित में मूंगफली खरीद के लिए 5 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही 13 जीएसएस भी स्वीकृत हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार किए गए हैं।

सड़कों के विकास पर 200 करोड़ से अधिक खर्च
संदीप सिंह मिंगसरिया ने बताया कि सड़कों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपए से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है। बिग्गाबास रामसरा से कितासर डामर रोड, बिग्गा से रामसरा, अमृतवासी डामर रोड का निर्माण किया गया है। पानी की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ओरण स्वामियों के मोहल्ले से 33 केवी लाइन को बाहर निकलवाया गया है। इसके अलावा 35 किलोमीटर लंबी सड़क ठुकरियासर से कितासर वाया लिखमादेसर, कुंतासर और धीरदेसर चोटियान तक बनाई गई है।

ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद जी के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ओबीसी मंत्री मेघराज सोनी, देवीलाल शर्मा, लक्ष्मण जाखड़, सरपंच जैसाराम जाखड़, राजेंद्र मेघवाल, एडवोकेट महेंद्र कुमार स्वामी, श्रवणदास स्वामी, रामचंद्र शर्मा, कानाराम नायक, धीरदेसर चोटियान के सरपंच रामचंद्र, गजानंद शर्मा, लिछमण सिंह, इंद्र सिंह, किशन सिंह, बजरंग लाल चोटिया, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोठिया सहित संदीप सिंह मिंगसरिया, श्रवण सिंह (कितासर), अशोक सिंह, सहीराम नोसरिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़