WhatsApp Menu
धरना स्थल पर डाक विभाग के ओदश की होली जलाई धरनार्थियों ने, किया प्रदर्शन।  |  परम्परा, भक्ति और उत्साह का संगम: ओसवाल पंचायत की होलिका दहन शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब  |  पहलवानों ने दिखाए दांव, विजेता हुए पुरस्कृत, ग्रामीण दर्शकों ने जमकर की हूटिंग।  |  चंग प्रतियोगिता में विजेता हुए पुरस्कृत, सड़कों के लिए जताया विधायक का आभार  |  नशामुक्त त्योहार मनाने की देंगे प्रेरणा, होगा कुश्ती दंगल का आयोजन  | 

राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 में चमकेगा ‘ईको भारत’

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप का चयन, ताज आमेर में 27 फरवरी से होगा तीन दिवसीय आयोजन

डूंगरगढ़ one 25 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए पहचाना जाने वाला राजस्थान का स्टार्टअप ईको भारत राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 के लिए चयनित हुआ है। यह समिट 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक जयपुर के ताज आमेर में आयोजित होगी, जिसमें देश-विदेश के निवेशक, नीति-निर्माता और स्टार्टअप्स भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, विदेशी मेहमान भी रहेंगे मौजूद

समिट का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। इस अवसर पर उद्योग एवं आईटी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आईटी सचिव रविकुमार सुरपुर भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में आर्मेनिया के उच्च तकनीक उद्योग मंत्री मखितार हेरापेट्यान के नेतृत्व में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी भाग लेगा, जिससे राजस्थान के स्टार्टअप इकोसिस्टम को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।

हाल ही में टॉप-10 स्टार्टअप में हुआ था चयन

ईको भारत का चयन हाल की उपलब्धियों की कड़ी में एक और बड़ी सफलता है। हाल ही में इसे राजस्थान सरकार द्वारा टॉप-10 स्टार्टअप्स में शामिल किया गया था। इसके साथ ही आईआईटी दिल्ली में IFEVA ग्रीन एनर्जी फाउंडेशन के साथ 20 करोड़ रुपए का एमओयू भी साइन किया गया है।

संस्थापक बोले- यह सम्मान पूरे राजस्थान के नवाचार का है

ईको भारत के संस्थापक संपत सारस्वत बामनवाली ने कहा कि

“राजस्थान स्टार्टअप समिट 2026 के लिए चयन हमारी टीम की मेहनत और सड़क सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री और अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के सामने राजस्थान के नवाचार का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

पैनल चर्चा और कैम्पफायर टॉक्स होंगे आकर्षण

समिट के दौरान पैनल डिस्कशन, कैम्पफायर टॉक्स और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें ईको भारत अपने नवीनतम रोड सेफ्टी फ्रेमवर्क और तकनीकी समाधान सरकारी अधिकारियों और निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेगा।

क्या है ईको भारत

ईको भारत राजस्थान आधारित स्टार्टअप है, जो सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए तकनीक, नीति और जन-जागरूकता पर काम कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा इसे अपने अभिनव दृष्टिकोण के लिए पहले भी सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़