WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

राजस्थान में RTE से फ्री एडमिशन का दायरा बढ़ा

पहली बार नर्सरी से पहली क्लास तक 4 कक्षाओं में मिलेगा लाभ, 20 फरवरी से आवेदन, 6 मार्च को निकलेगी लॉटरी

डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में राइट टू एजुकेशन (RTE) के तहत पहली बार नर्सरी से लेकर पहली कक्षा तक कुल 4 क्लासों में फ्री एडमिशन दिया जाएगा। इसके लिए 20 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे, जबकि 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।

यह विस्तृत कार्यक्रम प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया है।

अब तक सिर्फ दो कक्षाओं में मिलता था एडमिशन

अब तक RTE के तहत केवल नर्सरी और पहली कक्षा में ही एडमिशन की सुविधा थी। अभिभावक इनमें से किसी एक ही कक्षा के लिए आवेदन कर सकते थे।
इस बार शिक्षा विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए एलकेजी और यूकेजी को भी RTE के दायरे में शामिल कर लिया है।

अब इन 4 कक्षाओं में मिलेगा RTE का लाभ

  • नर्सरी
  • एलकेजी
  • यूकेजी
  • पहली कक्षा

इस बदलाव से प्रदेश में RTE के तहत एडमिशन पाने वाले बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

उम्र सीमा भी तय, जानिए किस क्लास के लिए कितनी उम्र जरूरी

RTE एडमिशन प्रभारी चंद्र किरण पंवार के अनुसार-

  • नर्सरी (3+): 3 से अधिक और 4 वर्ष से कम
  • एलकेजी (4+): 4 से 5 वर्ष
  • यूकेजी (5+): 5 से अधिक और 6 वर्ष से कम
  • पहली कक्षा: 6 से अधिक और 7 वर्ष से कम

सीटों का नया फॉर्मूला, ऐसे होगा एडमिशन

  • प्राइवेट स्कूलों में पिछले 3 साल के नर्सरी से पहली क्लास तक के एडमिशन का औसत निकाला जाएगा
  • तय औसत का 25% हिस्सा RTE सीटों के लिए होगा

उदाहरण समझिए:

अगर एलकेजी में 10 RTE सीट तय हुईं और नर्सरी से प्रमोट होकर 8 बच्चे आ गए, तो
बाकी 2 सीटों पर नए RTE एडमिशन होंगे।
यही नियम यूकेजी और पहली कक्षा पर भी लागू होगा।

खाली सीटें अब नहीं जाएंगी बेकार

अब तक कई बार ऐसा होता था कि नर्सरी में एडमिशन लेने वाले बच्चे एलकेजी या यूकेजी में स्कूल छोड़ देते थे। इन खाली सीटों पर RTE के तहत एडमिशन नहीं हो पाता था।
नए नियमों से ये सीटें भर सकेंगी, जिससे ज्यादा बच्चों को फ्री प्राइवेट स्कूल शिक्षा का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़