रात में भी होंगे ऑपरेशन, वेटिंग लिस्ट खत्म करने की तैयारी
डूंगरगढ़ one 14 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार ने बजट में बड़ा और मरीज-हितैषी फैसला लिया है। अब प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा शुरू की जाएगी। इसके तहत अस्पताल समय के बाद यानी रात में भी सर्जरी होंगी। सरकार का दावा है कि इससे ऑपरेशन की लंबी वेटिंग लिस्ट में बड़ी राहत मिलेगी।
2 से 4 महीने की वेटिंग खत्म करने की पहल
सरकारी अस्पतालों में बेहतरीन डॉक्टर और आधारभूत सुविधाएं होने के बावजूद समय की पाबंदी और मरीजों की भारी भीड़ के कारण ऑपरेशन लंबित रहते हैं। कई बार छोटे ऑपरेशन के लिए भी 2 से 4 महीने तक इंतजार करना पड़ता है।
इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने After Hours Surgery Policy लागू करने का निर्णय लिया है।
ड्यूटी के बाद ऑपरेशन करने पर मिलेगा इंसेंटिव
आफ्टर ऑवर्स सर्जरी करने वाले
- डॉक्टर
- एनेस्थीसिया विशेषज्ञ
- नर्सिंग और सपोर्टिंग स्टाफ
को सरकार अलग से इंसेंटिव देगी। हालांकि इंसेंटिव की राशि अभी तय नहीं हुई है। संभावना है कि यह राशि आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के पैकेज से दी जाएगी।
6 बड़े अस्पतालों में बनेंगे 12 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
सरकार प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाएगी-
– SMS Hospital
– JLN Hospital
– PBM Hospital
– Maharana Bhupal Hospital
– MBS Hospital
– Mathura Das Mathur Hospital
इन 6 अस्पतालों में कुल 12 मॉड्यूलर OT बनाए जाएंगे, जिससे ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई जा सकेगी।
SMS अस्पताल में रोज़ हजारों मरीज
Dr. Deepak Maheshwari ने बताया कि SMS अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं।
“आफ्टर ऑवर्स सर्जरी से ऑपरेशन की वेटिंग लिस्ट में काफी कमी आएगी।”
निजी अस्पताल में सर्जरी करने पर होगी सख्त कार्रवाई
सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई सरकारी डॉक्टर ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करते हैं।
अब यदि कोई सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सर्जरी करते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
सरकार का साफ संदेश: या सरकारी अस्पताल, या कार्रवाई
चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त ने कहा-
“ऑफिस ऑवर्स के बाद सरकारी अस्पताल में सर्जरी करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा, लेकिन निजी अस्पताल में ऑपरेशन करने वालों पर कार्रवाई होगी।”
RMCTA सरकार के फैसले से सहमत
RMCTA अध्यक्ष ने Dr. Dheeraj Jaif कहा-
“अगर कोई सरकारी डॉक्टर निजी अस्पताल में सर्जरी करता पाया जाता है, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। RMCTA सरकार के फैसले से सहमत है।”