WhatsApp Menu
भारतीय नववर्ष पर श्रीडूंगरगढ़ में निकलेगी भव्य प्रभात फेरी, तैयारियां प्रारंभ।  |  एनडीपीएस के आरोपी को मिली जमानत, एडवोकेट अनिल धायल ने की पैरवी  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश  |  सड़क सुरक्षा पर सख्त एक्शन: अवैध कट्स बंद होंगे, ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई  |  महात्मा गांधी स्कूलों के संस्थाप्रधानों की बैठक में दिए एडमिशन टारगेट  | 

राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता में चेतराम प्रथम, 19 मार्च को होंगे सम्मानित

डूंगरगढ़ one 17 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में मंगलवार को “राजस्थान को जानें” विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राजस्थान के इतिहास, संस्कृति और समकालीन विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवान राम विश्नोई ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास तभी संभव है जब युवा वर्ग आधुनिक तकनीकों, विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सकारात्मक उपयोग करें।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें चेतराम ने प्रथम, सतपाल ने द्वितीय और हुलासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 19 मार्च को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रेखा आचार्य रहीं। अंत में प्रो. कुमुद जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़