श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नेता मंगलवार को खासे सक्रिय दिखे। यहां के कांग्रेसी नेता मंगलवार को जिला स्तर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में सक्रियता से भाग लेते दिखे वहीं बसपा नेताओं ने गांवों की और रूख कर अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। वहीं क्षेत्र के दलित कांग्रेसी नेता राजेन्द्र बापेऊ ने दिल्ली पहुंच कर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। पढ़ें राजनीति से जुड़ी तीन खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें फोटो भी।
कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, जिला स्तर पर सक्रिय दिखे श्रीडूंगरगढ़ के नेता।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में, बिजली विभाग के हादसों में दम तोड़ रही जिंदगियों को बचाने के लिए, राज्य में बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों पर प्रदेश भर में कांग्रेसी कार्यकर्ता आंदोलनरत है। बीकानेर जिले में भी मंगलवार को शहर जिला कांग्रेस एवं देहात जिला कांग्रेस द्वारा सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। बीकानेर पब्लिक पार्क स्थित विश्नोई धर्मशाला से पैदल मार्च रवाना हुआ एवं कलेक्ट्रेट पहुंच कर आक्रोश जताया। इस प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता भी सक्रिय दिखे। श्रीडूंगरगढ़ से प्रदेश कांग्रेस महासचिव मूलाराम भादू, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा नेता हेतराम जाखड़, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, जिला महासचिव भगवाननाथ सिद्ध, ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव निरू चौधरी, कांग्रेस सेवादल तहसील अध्यक्ष राजेश मंडा, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन को देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रभारी अनुपगढ़ विधायक शिमला बावरी, पूर्व मंत्री बीड़ी कल्ला, भंवरसिंह भाटी, गोविंदराम मेघवाल, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल आदि ने संबोधित किया।
बसपा चली गांवों की और, दी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। मंगलवार को बसपा के श्रीडूंगरगढ़ नेताओं ने मंगलवार को गांवों का रूख किया एवं ग्राम सम्पर्क अभियान चला कर कई गांवों का दौरा किया। बसपा के बीकानेर जोन प्रभारी सीताराम मेघवाल, जिला प्रभारी चंपालाल देशप्रेमी, जिलाध्यक्ष बींझाराम चौहान, श्रीडूंगरगढ़ प्रभारी कमल बापेऊ, भैराराम पूनरासर, हरिराम लोडेरा आदि ने क्षेत्र के गांव बींझासर, लोड़ेरा, डेलवां, गुंसाईसर बड़ा आदि गांवों में सम्पर्क किया। जहां कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां देते हुए मिशन मूवमेंट के बारे बताया एवं सेक्टर, बूथ कमेटियों का गठन किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले क्षेत्र के नेता।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के दलित कांग्रेसी नेता राजेन्द्र बापेऊ ने मंगलवार को दिल्ली पहुंच कर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम से मुलाकात की। बापेऊ ने दोनों का अभिनंदन किया एवं पार्टी को मजबूत करने संबधी चर्चा की।