WhatsApp Menu
रिड़ी के महात्मा गांधी स्कूल का 10वीं रिजल्ट 100%, श्रीकृष्ण 86% के साथ प्रथम  |  लर्न एंड फन स्कूल का किया अवलोकन, स्कूल प्रबंधन ने किया अभिनंदन, बताई स्कूल की विशेषताएं  |  राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083  |  जेपीएस टॉपर आयुषी ने 97.33% अंक हासिल किए, सभी विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक हासिल किए, प्रवेशोत्सव प्रारंभ  |  घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने वाली महिलाओं को मिला उपहार, खातों में दी सब्सिडी।  | 

राजकीय विधि महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया हिंदू नव संवत्सर 2083

डूंगरगढ़ one 25 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीकानेर में बुधवार को हिंदू नव संवत्सर 2083 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवाना राम बिश्नोई ने की। आयोजन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (उच्च शिक्षा, राजस्थान) की स्थानीय इकाई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

मुख्य वक्ता प्रो. उज्जवल गोस्वामी ने अपने संबोधन में हिंदू नव संवत्सर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने महासंघ के उद्देश्यों और गतिविधियों की भी जानकारी विद्यार्थियों को दी।

विशिष्ट अतिथि प्रो. शशिकांत ने भारतीय नव वर्ष के महत्व को बताते हुए कहा कि विक्रम संवत में सौर और चंद्र वर्ष का समन्वय भारतीय संस्कृति की विशेषता को दर्शाता है, जिससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का संचार होता है।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रो. बिश्नोई ने हिंदू नव वर्ष की महत्ता पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़