WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरू

डूंगरगढ़ one 23 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में कल सोमवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नवदीप सिंह बैंस ने की।

प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एनएसएस इकाइयों द्वारा सत्र में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह शेखावत ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि सादगी ही जीवन का मूल मंत्र है। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से एनएसएस के सिद्धांत “स्वयं से पहले आप” को अपनाने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने अनुशासित जीवन एवं निरंतर मेहनत से लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्रोफेसर उज्जवल गोस्वामी ने छात्राओं को अध्ययन के साथ शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ संकाय सदस्य एवं एनएसएस सलाहकार समिति प्रभारी प्रो. मंजू मीणा ने शिविर के दौरान अनुशासन बनाए रखने एवं सभी गतिविधियों में सहभागिता के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमारी ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रथम दिवस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की तथा रंगोली बनाकर परिसर को सजाया। व्याख्यान सत्र के बाद छात्राओं ने सामूहिक भोजन किया।
इसके बाद कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु काण्डपाल ने स्वयंसेवकों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की जानकारी दी तथा मौके पर ही मोबाइल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया गया। डॉ. विनोद कुमारी ने भी माय भारत पोर्टल से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।
प्रथम दिवस ऑपरेशन सिंदूर एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। ऑपरेशन सिंदूर पोस्टर प्रतियोगिता में साक्षी रावत प्रथम, नंदिनी प्रजापति द्वितीय तथा उमा चौधरी व ज्योत्सना संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। पर्यावरण संरक्षण पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांशु प्रथम, सलोनी भाटी द्वितीय एवं खुशी सोनी तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के अनेक वरिष्ठ संकाय सदस्य, कार्यक्रम अधिकारी एवं एनएसएस कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़