WhatsApp Menu
दिल्ली के गुलाबी बाग में यादगार बन गया “राजस्थानी होली मिलन समारोह” प्रवासियों के साथ झूम उठे अतिथि, की खूब मस्ती।  |  पानी की फुहारों के खूब खेली होली, बरसा आनंद, शाम को होगा कवि सम्मेलन।  |  बीदासर रोड रेलवे फाटक के पास फिसली बाइक, दो युवक घायल  |  बीदासर रोड पर बाइक फिसली, दो घायल, एक गंभीर रेफर  |  मोमासर बास के घींदड़ मैदान में आज बरसेगें पुरस्कार, स्वांग रचने वालों में उत्साह  | 

राखी और मेंहदी रचाई… सजी महिलाओं की रचनात्मकता, 15 बहनों ने लिया भाग

तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन

श्रीडूंगरगढ़, 9 अगस्त, 2025: तेरापंथ महिला मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल भवन में राखी एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के जाप के साथ हुई।

मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 15 बहनों ने भाग लिया। महिला मंडल की कार्यसमिति के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता डागा और पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता परिणाम:

राखी प्रतियोगिता:

प्रथम: शीतल बोथरा

द्वितीय: दीप्ति झाबक

तृतीय: माहीका मालू

मेहंदी प्रतियोगिता:

प्रथम: अंजू संचेती

द्वितीय: शीतल बोथरा

तृतीय: काव्या सिंघी

मंडल अध्यक्ष मंजू देवी बोथरा ने विजेताओं को बधाई दी और घोषणा की कि सभी प्रतिभागियों को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़