WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

रविवार रात आग का तांडव, कारखाने में भीषण आग से जला लाखों का सामान, पढ़े पूरी खबर, देखें फोटो

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 29 दिसम्बर 2025। बीती रात क्षेत्र में एक लकड़ी के कारखाने में भीषण आग लगी जिसमे लाखों की लकड़ी जलकर खाक हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव मोमासर में देर रात हुए हादसे में करीब 10 लाख की लकड़ी जल जाने का नुकसान हुआ। गांव के सीताराम पुत्र कानाराम सुथार के घर में बने कारखाने में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठने लगी तो ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग शार्ट सर्किट से लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ से नगरपालिका अग्निशमन कार्मिक दमकल लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़