WhatsApp Menu
घर के ताले तोड़कर घुसे चोर, नगदी, गहनों सहित गुल्लक तक ले भागे, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो सामाजिक खबरें एकसाथ:-  |  अम्बेडकर कॉलोनी में युवाओं की हुंकार: घर-घर जाकर जोड़ेंगे समाज; शिक्षा व नशामुक्ति का लिया संकल्प  |  30 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  | 

रखरखाव कार्य के चलते 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, रिड़ी व ऊपनी जीएसएस से जुड़े कई गांव प्रभावित

डूंगरगढ़ one 28 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी श्रीडूंगरगढ़- रिड़ी लाइन एवं मुख्य/सहायक बस बार के त्रैमासिक रखरखाव कार्य के चलते रविवार, 29 मार्च को 132 केवी जीएसएस रिड़ी में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान रिड़ी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन के दौरान रिड़ी, बाना, जाखासर, हथाना जोहड़, इंदपालसर और नोसरिया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा 132 केवी जीएसएस ऊपनी से जुड़े 33 केवी फीडरों ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू में भी विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़