श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 नवंबर 2025। गांव गुसाईंसर बड़ा में जबरदस्त उत्साह के साथ रक्तदान शिविर संपन्न हुआ। उत्साही 200 से अधिक युवा रक्तदाताओं ने रक्तदान के लिए पंजीयन करवाया। जिसमें पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम द्वारा सुबह 9 बजे दोपहर 3.30 बजे तक 151 यूनिट रक्त लिया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीबीएम की ब्लड संग्रहण टीम के डॉ नितेश स्वामी ने आयोजक का सम्मान करते हुए आभार जताया। इससे पूर्व दिवंगत तुलसीराम गोदारा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर उन्हें श्रद्धाजंलि देने के साथ प्रारंभ हुआ। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, किसान यूनियन टिकेत के जिला अध्यक्ष पूनमचंद नैण, भाजपा के युवा नेता मांगीलाल गोदारा, महेंद्र राजपूत, काननाथ सिद्ध, डेलवा सरपंच डालूराम मेघवाल, लोढेरा से सोहनलाल गोदारा पहुंचे। शिविर में गांव गुसांईसर बड़ा के हड़मान गोदारा, रामेश्वर गोदारा, भागुराम सारण, मोहनलाल गोदारा, रामकिशन गोदारा, खेमाराम सारण, जगदीश कस्वां, सत्यनारायण स्वामी, शिवदत्त गोदारा, मालाराम गोदारा, सोहन गोदारा, नथूराम कस्वां, गोपीदास स्वामी, बीरबल गोदारा, राकेश सारण, पंकज कस्वां, पीथाराम गोदारा, ताराचंद सारस्वत, मास्टर हंसराज गोदारा, आदर्श स्कूल संचालक मूलचंद गोदारा, टिकूराम गोदारा, टिकूराम बाना, घनश्याम गोदारा, कानाराम गोदारा, दुलाराम मेघवाल, त्रिलोक नायक, कालूराम नायक सहित अनेक युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी। आयोजक परिवार के सीताराम गोदारा ने सभी का आभार जताया।