WhatsApp Menu
नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन, नेताओं ने मानव जीवन बचाने में सहयोगी बनने की अपील की

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव देराजसर में दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता मूलचंद भादू की तीसरी पुण्यतिथि पर तीसरा रक्तदान शिविर आगामी 21 दिसम्बर को गांव देराजसर के सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित किया जाएगा। नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित इस शिविर का सौजन्य पूर्व सरपंच दानाराम भादू का है एवं शिविर का पोस्टर विमोचन गुरूवार को किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, शहर जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल, कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मूलाराम भादू, एनएसयूआई नेता कृष्ण गोदारा आदि अतिथि रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने रक्तदान को जीवन दान बताते हुए अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर दिवंगत मूलचंद भादू को श्रृद्धांजलि देने की प्रेरणा दी। बीकानेर जिले के रक्तदान ब्रांड एंबेसेडर कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने रक्तदान से दूसरों का जीवन बचाने के साथ साथ खुद के स्वास्थ्य में भी होने वाले फायदों को गिनवाया। मूलाराम भादू ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को जिले में सर्वाधिक रक्तदान क्षेत्र होने के गौरव को और अधिक बढ़ाने का आह्वान किया। देराजसर के पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़