WhatsApp Menu
होली के दिन गांव के मोहल्लों में “हड़बली” खेल खेलने से जमाना अच्छा होने की मान्यता, युवाओं की टोलियां खेल में शामिल  |  कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने वाले पर खातेदार भूमि पर आवासीय पट्टे जारी करवा धोखाधड़ी करने का आरोप, मामला दर्ज  |  रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक  |  दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 7 जुआरी पकड़े, 1 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, पढें पूरी खबर  |  उजले गीतों ने भरा उल्लास, चंग पर मचाई धमाल, आज होगा जादूगर का शो और शाम को वीणा म्यूजिक ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति  | 

रंगों से सजा बाजार, पहुंच रहें खरीददार, दुकानों पर छाई होली की रौनक

श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 मार्च 2026। होली के त्योहार पर बाजार रंग बिरंगे रंगों से सज गया है। अनेक दुकानों पर लाल हरा पीला रंग ही रंग नजर आ रहा है। बाजार में रंगों के खरीददार पहुंच रहें है और इसी के साथ त्योहारी सामानों की खरीद भी की जा रही है। बच्चे व युवा रंग के साथ भांति भांति की पिचकारियां, विभिन्न प्रकार के मुखौटे, टोपियां खरीद रहें है। मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। वहीं कपड़ा बाजार में भी तेजी है, त्योहारी सीजन के साथ आगामी वैवाहिक सीजन के चलते भी कपड़ा बाजार में भी खासी रौनक है। क्षेत्र में अनेक स्थानों पर होली के पारंपरिक आयोजनों की धूम मची है। क्षेत्रवासियों के मनों में होली उत्सव का उल्लास छाया है। हर घर में होली की तैयारियां हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़