WhatsApp Menu
गांधीवादी विचारक भूराराम सेरडिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, युवा प्रतिभाओं का सम्मान  |  यूपी से आकर अजहर खान ने हिंदू बहन के घर भरा मायरा, निभाई राजस्थान की परंपरा  |  कल बनेगी रसोई, परसों लगेगा भोग, बाजार में तैयार मिल रहा पंचकुटा व कई प्रकार के आटे, पढें पूरी खबर  |  देश के पहले मिग-21 का शहीद स्थली पर होगा भव्य अनावरण, मंत्री को दिया निमंत्रण, ग्रामीण जुटे तैयारियों में..  |  आमजन के लिए काम की कुछ खास खबरें  | 

यूपी से आकर अजहर खान ने हिंदू बहन के घर भरा मायरा, निभाई राजस्थान की परंपरा

श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 मार्च 2026। देश में चारों ओर आपसी वैमनस्य, द्वेष व घृणा का माहौल बढ़ने की घटनाएं व खबरें आए दिन पढ़ी सुनी जा रही है। ऐसे समय में मानवीयता का परिचय देते हुए सामाजिक समरसता और आपसी स्नेह की मिसाल पेश करने वाली एक घटना श्रीडूंगरगढ़ में सामने आई है।
गांव जाखासर पुराना निवासी उदयसिंह शेखावत के व्यापारिक मित्र कानपुर, यूपी के व्यवसायी अजहर खान उनके धर्म भाई का रिश्ता निभा रहें है। उदयसिंह सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ कालूबास में रहने वाली अपनी बहन हीरादेवी पत्नी भागीरथ सिंह के पुत्र शागुसिंह व गंगा कंवर के विवाह में मायरा भरने श्रीडूंगरगढ़ आए। यूपी से अजहर खान भी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और अपने भाई उदयसिंह से राजस्थान में बहन के यहां मायरा भरने की परंपरा के बारे में जानकारी ली। दोनों ने उत्साह व उल्लास के माहौल में बैंड बाजे के साथ दोनों ने बहन के घर मायरा भरा। अजहर खान ने बहन हीरादेवी को चूनड़ी औढ़ाई और जीजा सहित भानजे भानजी को कपड़े उपहार में दिए। वहीं 51 हजार नगदी थाली में रखें। मायरे में आए कांग्रेसी नेता रामेश्वरलाल स्वामी सहित सभी मायरेदारों ने इसे आपसी मानवीय संबंधों के स्नेह व सहयोग की भावना और सामाजिक समरसता की मिसाल बताते हुए सराहना की है। गांव भर में अजहर के इस कार्य की चर्चा हिंदू बहन के घर मायरा भरने के रूप में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़