WhatsApp Menu
मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता का आह्वान, देखें फ़ोटो  |  मजबूत बूथ प्रबंधन से ही संगठन को मिलती है जीत: डॉ. गौतम  |  रोहिड़ा धाम से सुबह रवाना हुई डाक ध्वजा, किया स्वागत, उत्साही श्रद्धालु पहुंचे देशनोक।  |  मातृशक्ति व दुर्गावाहिनी की नई कार्यकारिणी का किया गठन, इन्हें मिला दायित्व।  |  मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सहित शामिल हुए कार्यकर्ता।  | 

युवा नेता डॉ माचरा मिले निगम के एमडी से, ठेका कंपनियों पर नकेल कसने की मांग की, उठाई क्षेत्र की समस्याएं

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 नवंबर 2025। आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता और क्षेत्र के युवा नेता डॉ विवेक माचरा ने मंगलवार को जोधपुर में विद्युत वितरण निगम के एमडी लेखराम डेलू से की मुलाक़ात की। डॉ माचरा ने श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण अंचल में जर्जर पोल बदलवाने, ढीले तार कसवाने की मांग रखी। उन्होंने निदेशक से कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पूर्ण रूप से ना होने के कारण सरकार के अरबों रुपए लगाने के बावजूद किसानों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। माचरा ने एमडी से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी जीएसएस का निरीक्षण करने की मांग की। उन्होंने ठेका कंपनियों पर नकेल कसने की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत जीएसएस के ठेके जिन प्राइवेट कंपनियों को दिए है, वो सरकार से तो पैसा वसूल करते हैं लेकिन ग्रामीण स्तर पर जीएसएस का बिल्कुल भी रखरखाव नहीं रखते। यहां तक कि आधारभूत उपकरण और सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसके कारण कई बार दुर्घटनाएं भी घटित होती है। डॉ माचरा ने लापरवाह कंपनियों को पाबंद करने की मांग की। उन्होंने बिजली कंपनियों की लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए विशेष जांच कमेटी का गठन करने व समय पर पीड़ित को मदद दिए जाने की मांग की। डॉ माचरा ने बताया कि निदेशक लेखराम डेलू ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़