WhatsApp Menu
गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  | 

यातायात सुधरेगा, नशा तस्करी पर लगेगा विराम

आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय रहेगा : थानाधिकारी कश्यप

डूंगरगढ़ one 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना परिसर में शनिवार को नव पदस्थापित थानाधिकारी कश्यप सिंह का मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता समिति की ओर से स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस दौरान थानाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना, नशा तस्करी पर सख्ती और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

कार्यक्रम का आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित सिंह ओड और जिलाध्यक्ष राम कूकणा के नेतृत्व में किया गया। समिति सदस्यों ने थानाधिकारी को फूल मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर स्वागत किया।
समिति के शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी ने कहा कि थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में कस्बे की पुलिस व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी और आमजन को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।
थानाधिकारी कश्यप सिंह ने स्वागत के लिए समिति का आभार जताते हुए कहा कि पब्लिक पुलिसिंग के माध्यम से आमजन के सहयोग से काम किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे आम नागरिकों में विश्वास और अपराधियों में भय बना रहे।
इस मौके पर जिला महामंत्री रामुनाथ जाखड़, शहर मंत्री अनिल वाल्मीकि, दीपू भार्गव, पूर्णमल नाई, रूपाराम वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, सुभाष जावा, रामप्रताप योगी सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़