श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 फरवरी 2026। परंपरागत रूप से प्रसिद्ध गांव मोमासर में होली की रौनक शुरू हो गई है। गांव में सुदंर रोशनी से सजावट कर दी गई है और विभिन्न प्रकार के स्वांग रच कर युवाओं ने होली का आनंद लेना शुरू कर दिया है। गांव के प्रवासी ग्रामीण भी होली मनाने गांव पहुंचने लगे है। गांव भर में उल्लास का माहौल छाने लगा है। ग्रामीणों में नाच गाने के साथ स्वाग रचने की प्रतिस्पर्धा भी शुरू हो गई है। कार्यक्रम गांव के भामाशाह सुरेंद्र बोर्ड पटावरी, सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट (बेल्जियम-मोमासर) और अरुण संचेती (कोलकाता-मोमासर) के अर्थ सहयोग से घींदड़ कमेटी व सभी ग्रामीणों के सेवा सहयोग से संपन्न होगा।
कमेटी सदस्य जुगराज सुंचेती ने बताया कि आज रात से ही घींदड़ का मंच सज गया है और गांव के युवा उत्साह के साथ चंग की थाप पर झूमने लगे है। वहीं 26 मार्च को विधिवत डंका लगाया जाएगा। 28 फरवरी से 2 मार्च तक तीन दिन रात 9 बजे से शानदार घींदड़ नृत्य का आयोजन होगा। वहीं 2 मार्च की दोपहर 12.15 बजे से शाम 6 बजे तक चंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें पूरे शेखावाटी इलाके की प्रसिद्ध चंग टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में पूरी तरह से पारंपरिक प्रस्तुतियां होगी।